पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर. जोधपुर | अखिलभारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर

सिटी रिपोर्टर. जोधपुर | अखिलभारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर | अखिलभारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से “अप्रत्यक्ष कर एवं बौद्धिक संपदा अधिकार’ पर रविवार को कार्यशाला आयोजित की गई। संस्थान की सचिव हनी सतपाल ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम सत्र में अध्यक्ष आरके पुंगलिया के उद्बोधन के बाद डॉ. अशोक सोनी ने बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में बताया। हितेश शर्मा ने सदस्यों विद्यार्थियों को सफलता के 14 सूत्रों के बारे में बताते हुए कहा कि समर्पण एवं एकाग्रचित्तता ही मूल मंत्र हैं। द्वितीय सत्र में प्रदीप जैन अंतिम सत्र में सुशील गर्ग ने विभिन्न जानकारी दी। कार्यक्रम में हेमराज टूटेजा, अरुण मेहता, एमजी व्यास, देवेंद्र सोनी, प्रवीण शर्मा, आरके पुंगलिया, एस. पूजा चंदानी, प्रीति सत्यानी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।