- Hindi News
- हाईकोर्ट कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान
हाईकोर्ट कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर | डॉ.राधाकृष्ण श्रीमाली की तृतीय पुण्य तिथि पर रविवार को हाईकोर्ट कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रीतम बी. यशवंत, महापौर घनश्याम ओझा नगर निगम सीईओ हरिसिंह राठौड़ भी शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टर यशवंत ने कहा कि सफाई की जिम्मेदारी मूलरूप से नगर निगम कलेक्टर के अधीन आती है, लेकिन स्वच्छता स्थानीय रहवासियों के पूर्ण सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सफाई अभियान में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देने की अपील की। इस मौके पर महापौर घनश्याम ओझा सीईओ हरिसिंह राठौड़ ने क्षेत्रवासियों को सफाई व्यवस्था में निगम की ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पंडित सुरेश श्रीमाली ने हाईकोर्ट कॉलोनी रोड को गोद लिए जाने की घोषणा की।
स्वच्छता अभियान के दौरान मौजूद अितथि।