पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की विजयलक्ष्मी पटेल ने मतगणना में गड़बड़ी का लगाया आरोप

कांग्रेस की विजयलक्ष्मी पटेल ने मतगणना में गड़बड़ी का लगाया आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर. जोधपुर | महिलाकांग्रेस की प्रदेश सचिव और जिला परिषद के चुनाव में वार्ड 9 से कांग्रेस उम्मीदवार विजयलक्ष्मी पटेल ने आरोप लगाया कि लूणी विधायक जोगाराम पटेल के इशारे पर प्रशासन ने मतगणना में गड़बड़ी कर उन्हें हराया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें हराने में प्रशासन ने लूणी विधायक के साथ मिलीभगत कर मतपत्रों को सस्पेंस में रखा। मेरे सही मतों को भी खारिज किया गया। प्रशासन ने गुरुवार देर रात पहले 142 वोटों से मेरी हार घोषित की, दूसरे दिन नेट पर हार का अंतर 80 वोट बताए। विजयलक्ष्मी पटेल ने निर्वाचन आयोग से पुन: मतगणना करवाने की मांग की। अन्यथा वह कोर्ट में जाएंगी। पटेल के साथ उनके चीफ एजेंट काउंटिंग शेराराम पटेल, उनके पिता पूर्व प्रधान पेमाराम पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने विजयलक्ष्मी पटेल के आरोपों को बेबुनियाद राजनीति से प्रेरित बताया।