- Hindi News
- नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का स्नेह मिलन आयोजित
नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का स्नेह मिलन आयोजित
जोधपुर | पंचायतराजचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का रविवार को अमरगढ़ रिसोर्ट में स्नेहमिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने पंचायतराज को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत चुनाव प्रभारी मुकेश दाधीच, सह प्रभारी घनश्याम डागा, केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी, देहात जिलाध्यक्ष पब्बाराम विश्नोई, नव निर्वाचित जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, विधायक जोगाराम पटेल, उप जिला प्रमुख गोपाराम विश्नोई सहित जिला पदाधिकारी जिला परिषद के सदस्य शामिल हुए।