- Hindi News
- पॉलिटिकल रिपोर्टर. जोधपुर | भारतीयजनता पार्टी देहात जिला की रविवार
पॉलिटिकल रिपोर्टर. जोधपुर | भारतीयजनता पार्टी देहात जिला की रविवार
पॉलिटिकल रिपोर्टर. जोधपुर | भारतीयजनता पार्टी देहात जिला की रविवार को आयोजित बैठक में पार्टी के 11 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस बैठक में प्रभारी मुकेश दाधीच, सह प्रभारी घनश्याम डागा, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत जिलाध्यक्ष पब्बाराम विश्नोई के साथ जिले के पदाधिकारी भी शामिल थे।
जिलाध्यक्ष पब्बाराम विश्नोई ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की अनुशंसा पर लूनी में तुलसीराम मेघवाल, मंडोर में राजूराम गहलोत, तिंवरी कैप्टन नरपतसिंह, आेसियां हड़मान सोनी, बापिणी प्रेमसिंह देणोक, लोहावट शांतिलाल शर्मा, फलौदी शहर जयप्रकाश जोशी, फलौदी देहात के लिए हरनारायण पालीवाल, बावड़ी भागीरथ नैण, बिलाड़ा शहर लादूराम जाजावंत तथा भोपालगढ़ में जयराम जाखड़ को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा देहात मंडल के 11 अध्यक्षों की घोषणा