हेम सिंह दो वर्ग में स्ट्रांगमैन बने
जोधपुर| पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से जिला बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। हेम सिंह ने सीनियर और मास्टर्स वर्ग में स्ट्रांगमैन को खिताब जीता। समापन समारोह में नरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि थे। उप महापौर देवेंद्र सालेचा ने विशिष्ट अतिथि थे। पार्षद जनक सोनी सुरेंद्र बहादुर ने अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले प्रतियोगी अलवर में 12 फरवरी को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
परिणाम: 59मास्टर्स वर्ग में अर्जुन गुस्सर,मास्टर्स दो में गोरधन सिंह, 66 किलो वर्ग में सुनील नागौरी, मास्टर्स वर्ग में उमेश सांखला, 74 किलो वर्ग में हैदर खान,मास्टर्स दो में शैतान सिंह,मास्टर्स तीन में मोहन बाबू प्रथम रहे। सीनियर एवं मास्टर्स वर्ग में हेम सिंह वाघेला, 83 किलो वर्ग में जनक सोनी,मास्टर्स वर्ग तीन में विशन सिंह, अनिल खन्ना,93 किलो वर्ग में मनोहर सिंह, परमानंद, 105 किलो वर्ग में अरशान खान,सीनियर वर्ग में प्रबलराज सिंह, मास्टर्स दो में जुगल अराेड़ा, मास्टर्स तीन में दाऊ लाल,120 किलो वर्ग में किशोर चंगलानी और 120 किलो से ऊपर के वर्ग में अंकित सांखला प्रथम रहे। महिला वर्ग में तब्बसुम, सोनू वैष्णव, भावना गोयल और ट्विंकल खन्ना अपने वजन वर्ग में प्रथम रहीं।
खाण्डेकरफुटबाल प्रतियोगिता 11 से
जोधपुर| वीरमोहल्ला के तत्वावधान में केशव नृसिंह खाण्डेकर स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता 11 फरवरी से यहां उम्मेद स्टेडियम में शुरू होगी। आयोजन सचिव ज्योति प्रकाश हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता नाक आउट पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा।
दिल्लीने पंजाब को 90 रन से हराया
नई दिल्ली | मननशर्मा की घातक गेंदबाजी (5/31) की मदद से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी मैच में तीसरे दिन ही शानदार जीत दर्ज की। अपने अंतिम लीग मैच में मेजबान टीम ने पंजाब को 90 रन से परास्त किया। 179 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 34.4 ओवर में सिर्फ 88 रन पर ढेर हो गई। रविवार को अपनी दूसरी पारी में 0/48 रन से आगे खेलने उतरी दिल्ली टीम को कप्तान गौतम गंभीर (67) और उन्मुक्त चंद (56) ने शानदार शुरुआत दी।