पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू: दो गर्भवती सहित 4 की मौत, 43 पॉजिटिव मिले

स्वाइन फ्लू: दो गर्भवती सहित 4 की मौत, 43 पॉजिटिव मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिपोर्ट में पॉजिटिव रेजिडेंट ने खुद को निगेटिव बताया

उम्मेदहॉस्पिटल में कार्यरत गायनी की एक रेजिडेंट डॉक्टर के पॉजिटिव आने की रिपोर्ट सीएमएचओ कंट्रोल रूम को भेजी गई। सीएमएचओ ने फोन कर टीम भेजने के लिए जानकारी जुटाई तो रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि मुझे तो निगेटिव बताया गया था। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीआर गोयल ने बताया कि उन्हें पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी, रेजिडेंट ने निगेटिव बताया है, फिर भी हमने टीम भेज दी है।

अब तक 26 की मौत, 225 पॉजिटिव

मृतकोंमें भोपालगढ़ में लोहारी निवासी पांचाराम (75), नागौर के मुंडवा के मदनलाल (60), बाड़मेर में राधना निवासी सुनीता कंवर (21) गुड़ामालानी की खीमीदेवी (30) शामिल हैं। अब तक शहर में 26 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। इनमें छह गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। वहीं 225 मरीज पॉजिटिव सामने आए हैं।

हेल्थ रिपोर्टर | जोधपुर

स्वाइनफ्लू से बुधवार को मारवाड़ के चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें बाड़मेर की दो गर्भवती सहित भोपालगढ़ नागौर के मुंडवा के दो वृद्ध शामिल हैं। शाम तक आई 98 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 43 पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी लैब, डेजर्ट मेडिसिन रिसर्च सेंटर (डीएमआरसी) दिल्ली की निजी लैब से 114 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष हैं। वहीं जैसलमेर घूमने आई स्विट्जरलैंड की 70 वर्षीय एनी मैरी को एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उसके ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। हालत गंभीर होने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया है।

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला केन्द्रों पर निदेशालय से एक अधिकारी को भेजा है। इसमें जोधपुर जिले के प्रभारी इंट्रीग्रेटेड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. आशुतोष गर्ग को भेजा है। शेष| पेज 10









उन्होंनेबताया कि स्वाइन फ्लू के लिए राज्य सरकार ने दो करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इसमें जिला अस्पतालों में वीटीएम, सीएमएचओ ऑफिस के कंट्रोल रूम में दो माह के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर, रेपिड रिस्पोंस टीम के लिए दो व्हीकल रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों के स्टाफ के लिए वैक्सीन, मास्क पर्सनल प्रोटेक्शन किट एमआरएस से खरीदने को कहा गया है।



40 पॉजिटिव भर्ती, 14 गंभीर

हॉस्पिटल - पॉजिटिव - गंभीर

एमडीएमएच - 28 - 9

एमजीएच - 12 - 3

उम्मेद - 10 - 2

यहां के आए पॉजिटिव

जोधपुर शहर - 8

जोधपुर ग्रामीण - 13

बाड़मेर - 9

जैसलमेर - 5

जालौर - 3

पाली - 3

नागौर - 1

अजमेर - 1