पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वीं की साइंस आर्ट्स की प्रायोगिक परीक्षाएं अब 28 तक

12वीं की साइंस आर्ट्स की प्रायोगिक परीक्षाएं अब 28 तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12वीं की साइंस आर्ट्स की प्रायोगिक परीक्षाएं अब 28 तक

जोधपुर|माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित विज्ञान कला संकाय के विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं अब 28 फरवरी तक हो सकेगी।

पूर्व में बोर्ड ने इसकी अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण प्रदेश में कई परीक्षक स्कूलों में परीक्षा लेने नहीं पहुंच सके। इसलिए बोर्ड ने अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए समय पर इन परीक्षाओं को संपादित करवाने के निर्देश दिए है।