केजरीवाल ने...
केजरीवाल ने...
आपके भी 23 विधायकों पर आपराधिक मामले, 44 करोड़पति . आपके 34 फीसदी विधायकों पर आपराधिक केस। भाजपा के 33 फीसदी विधायक दागी (तीन में से एक)। 36 फीसदी विधायकों पर केस थे 2013 में। किसी भी विधायक पर हत्या, रेप जैसा गंभीर केस नहीं। संभवत: देश में पहली बार। 63 फीसदी विधायक करोड़पति, पिछली बार 73 फीसदी थे। 16 फीसदी (11) विधायकों की संपत्ति 10 करोड़ रुपए से ज्यादा।
डेढ़करोड़...
ट्रकजैसे ही डिडवाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री जी-1-27 में घुसा। फैक्ट्री को एटीएस और लालसोट पुलिस ने घेर लिया। अन्य आरोपियों में दौसा निवासी जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह खारीवाड़ा, ट्रक चालक जगदीश परिचालक बलराम हैं। टीम ने एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट और एक ट्रक को जब्त किया है।
मंत्रीकी...
भूमिरूपांतरण के लिए 8 माह से उनकी फाइल कलेक्ट्रेट में पड़ी है। कई बार एडीएम कलेक्टर को भी बता दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक ने कहा कि कालाबाजारी करने पर महवा के राशन डीलर को सस्पेंड किया गया था। डीएसओ ने डीलर को 15 जनों के राशन कार्ड एकत्र कर कार्यालय में बुलाया और उसे बहाल कर दिया। हुड़ला ने कहा कि विधायक कोटे के कार्यों से संबंधित फाइल डील करने वाला जिला परिषद का बाबू यहां का चीफ सैक्रेटरी बना हुआ है। विकास की अनुशंसा के बाद भी कई दिनों तक कार्य की स्वीकृति को अटकाए रखता है। सीईओ से शिकायत करने पर वे भी नजरअंदाज करते हैं। जिले में कोई भी अधिकारी सुनवाई नहीं करता है। विधायक ने कहा कि लालसोट के एसडीएम को जिले में ही एडीएम का पद सौंप रखा है। ऐसा पहली बार देखा है।
निरीक्षणका...
अटक-अटककर पढ़ रहे थे, लिखने में भी गलतियां : उपनिदेशकमाध्यमिक गजरा चौधरी ने आदर्श रामावि चिचड़ली में जांच की। यहां पर 8वीं के बच्चे अंग्रेजी शब्द बता पा रहे थे। हालांकि उन्हें छठी-सातवीं कक्षा के बच्चों का स्तर न्यून लगा। बच्चे अटक-अटक कर किताबें पढ़ रहे थे। इधर, एडीईओ (विधि) अशोक विश्नोई ओसियां ब्लॉक की राउप्रावि मीरा की निंबड़ी स्कूल गए, जहां पर बच्चे सही तरीके से लिख-पढ़ नहीं पा रहे थे। कुछ ऐसा ही नजारा एडीईओ कैलाशदास स्वामी ने राप्रावि मूरलाई नाडी भंवरलाल सुथार ने राउप्रावि मेघाणियों की ढाणी बेदू कलां में देखा। निरीक्षण में एसएमसी सदस्यों की बैठक भी हुई, जिसमें सदस्यों ने टीचर लगाने स्कूल को क्रमोन्नत करने की मांगें रखी।
ललितमोदी...
ललितमोदी (जरिए महमूद आब्दी) सहित अन्य की याचिकाओं पर अदालत ने कहा कि इस अवधि के दौरान 17 अक्टूबर 2014 का अंतरिम आदेश बहाल रहेगा। इस अंतरिम आदेश से अदालत ने राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष को आरसीए के कामकाज का प्रबंध देखने का निर्देश दिया था।
ललित मोदी की ओर से याचिका में कहा कि अामीन ने आरसीए के दफ्तर पर कब्जा कर उन्हें बिना नोटिस दिए ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर स्वयं को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है, जबकि आरसीए के चुनाव सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पर हुए थे। अब चुने हुए सदस्यों को काम करने से रोका जा रहा है और संविधान में इसका प्रावधान नहीं है। इसलिए चुने प्रतिनिधियों को काम करने दिया जाए। वहीं आमीन पठान की दलील थी कि बहुमत उनके साथ है और संविधान में आर्बीट्रेशन के जरिए ही विवाद का निपटारा करने का प्रावधान है। ऐसे में कोर्ट चाहे तो संघ के चुनाव दुबारा करा सकती है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनकर नए सिरे से अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कहा।
यह था मामला : 11 अक्टूबर, 2014 को आमीन पठान के नेतृत्व में कुछ जिला संघों ने मोदी, तिवारी, गोयल आब्दी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने का दावा किया था। इनके स्थान पर आमीन को कार्यवाहक अध्यक्ष, शक्तिसिंह को कार्यवाहक सचिव, मोहम्मद इकबाल को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष विमल शर्मा को कार्यवाहक डिप्टी प्रेसिडेंट नियुक्त कर दिया था। मोदी इसके खिलाफ कोर्ट में गए थे।
स्वाइनफ्लू...
उन्होंनेबताया कि स्वाइन फ्लू के लिए राज्य सरकार ने दो करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इसमें जिला अस्पतालों में वीटीएम, सीएमएचओ ऑफिस के कंट्रोल रूम में दो माह के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर, रेपिड रिस्पोंस टीम के लिए दो व्हीकल रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों के स्टाफ के लिए वैक्सीन, मास्क पर्सनल प्रोटेक्शन किट एमआरएस से खरीदने को कहा गया है।
40 पॉजिटिव भर्ती, 14 गंभीर
हॉस्पिटल पॉजिटिव गंभीर
एमडीएमएच 28 9
एमजीएच 12 3
उम्मेद 10 2
यहांके आए पॉजिटिव
जोधपुरशहर में 8, जोधपुर ग्रामीण में 13, बाड़मेर में 9, जैसलमेर में 5, जालौर में 3, पाली में 3, नागौर में 1, अजमेर में 1 पॉजिटिव मरीज आया।