पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुड़ी में 366 फ्लैट्स के आवंटन की लॉटरी 27 को

कुड़ी में 366 फ्लैट्स के आवंटन की लॉटरी 27 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| हाउसिंगबोर्ड की नवीन पंजीकरण स्ववित्त पोषित योजना में फ्लैट के लिए करीब दो साल पहले किए गए आवेदनों की लॉटरी 27 फरवरी को निकाली जाएगी। लॉटरी कुड़ी उप आवासन आयुक्त कार्यालय में दोपहर 12 बजे कम्प्यूटर रेंडम प्रणाली से खुलेगी।

आर्थिकदृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 320 फ्लैट: हाउसिंगबोर्ड की नवीन पंजीकरण योजना-2012 में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 64, पंजीकरण योजना-2013 कुड़ी भगतासनी सैकंड फेस पाली रोड पर अल्प आर्य वर्ग के 14 आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के 256 और स्ववित्त पोषित योजना में पाली रोड पर मध्य आर्य वर्ग के 32 फ्लैट की लॉटरी खोली जाएगी।

आवेदकों की सूची का प्रकाशन 12 फरवरी को होगा। आपत्तियां 20 तक तथा योग्य आवेदकों की सूची 25 को प्रकाशित की जाएगी।



419 फ्लैट की वरियता तय करने के लिए निकलेगी लॉटरी



उप आवासन आयुक्त एके भाटी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर से दिसम्बर के बीच कुड़ी भगतासनी पाली रोड पर पंजीकरण योजना में जी प्लस थ्री मंजिल अनुसार प्रस्तावित फ्लैट में 240 कमजोर आय वर्ग, 112 अल्प आय वर्ग, 52 मध्यम आय वर्ग-ए 15 मध्यम आय वर्ग बी के लिए किए गए आवेदकों की वरियता तय करने के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।