- Hindi News
- लॉ फेकल्टी के डीन प्रो. आरके सक्सेना का त्याग पत्र मंजूर
लॉ फेकल्टी के डीन प्रो. आरके सक्सेना का त्याग-पत्र मंजूर
जोधपुर| जयनारायणव्यास विवि के विधि संकाय के डीन प्रो. आर के सक्सेना का त्याग-पत्र कुलपति प्रो. बीएस राजपुरोहित ने मंजूर कर लिया है। इसके मंजूर होने के बाद नए डीन की नियुक्ति नहीं की गई है, ये आदेश संभवतया मंगलवार को जारी होंगे। संभवतया प्रो. महेश माथुर विधि संकाय के नए डीन होंगे। विधि संकाय के डीन प्रो. आर के सक्सेना ने व्यक्तिगत पारिवारिक कारण बताते हुए डीन एवं प्रोफेसर पद पर कार्य करने में असमर्थता जताते हुए कुलपति प्रो. बीएस राजपुरोहित को त्याग-पत्र सौंपा था। वे दो माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन उन्होंने कार्य करने में असमर्थता जताते हुए सेवानिवृत्ति से पहले ही इस्तीफा दे दिया।
वरीयता के आधार पर प्रो. महेश माथुर नए डीन बन सकते हैं।