सोनी भाजपा ओसियां मंडल अध्यक्ष बने
ओसियां आंचलिक भाजपाके जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष पब्बाराम विश्नोई ने देहात जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। हनुमान प्रसाद सोनी को ओसियां मंडल के अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कस्बे में सोनी के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।