पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने रैली निकाल स्वाइन फ्लू से बचाव का दिया संदेश

युवाओं ने रैली निकाल स्वाइन फ्लू से बचाव का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपाड़ शहर | निकटवर्तीकोसाणा स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा पंचायत क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक दवा पिलाई जा रही है। सोमवार को रा.उ.मा.वि. कोसाणा में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए गोजिव्हादि क्वाथ दशमूल सहित तुलसी, नीम गिलोय, गुड़ का योग बनाकर क्वाथ तैयार कर विद्यार्थियों को पिलाया गया। इस दौरान वैद्य ओमप्रकाश विश्नोई ने ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देकर इसके बचाव के सुझाव बताए। उन्होंने बताया कि कोसाणा गांव की एक गर्भवती महिला की जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है तथा उसका जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। कंपाउडर संपतराज सैनी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्कूलों में जाकर आयुर्वेदिक औषधि काढ़ा पिलाया जा रहा है।

खेड़ापा| आयुर्वेदविभाग से संबंधित संत लालदास चिकित्सालय में कस्बे के ग्रामीणों बच्चों को स्वाइन फ्लू के बचाव के तरीके बताए तथा स्वास्थ्य जांच के साथ गोलजीकाई, मुलेठी, दशमुल दवा को गोल बना कर दवा का वितरण किया गया। आयुर्वेद कंपाउंडर भोमाराम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के आसपास के ग्रामों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच काढ़ा पिलाया जाएगा। कस्बे में दवा वितरण में खेड़ापा के सरपंच किरण कुरड़िया, हीराराम कुरड़िया, सुल्तानसैन, परसाराम खंगाल, बुधाराम संत, रामसिंह, श्रवणसिंह राजपुरोहित, भरतसिंह राजपुरोहित, कानाराम धत्रवाल का सहयोग रहा।

विद्यार्थियों को बीमारी से बचने के उपाय बता कर पिलाई दवा

पीपाड़ शहर. आंगनवाड़ी केंद्र में सरपंच कृपाल राठौड़ ने बच्चे को दवाई पिलाई।

कापरड़ा. रैली में विद्यार्थियों ने तख्तियाें से स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय बताए।