सामूहिक विवाह समारोह रामनवमी को
श्रीसैन समाज सामूहिक विवाह महोत्सव समिति की ओर से 28 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां चल रही हैं। सामूहिक विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल सांखला प्रमुख संयोजक शंकरलाल गहलोत ने बताया कि लालसागर क्षेत्र स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले समारोह में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि 22 जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। समारोह को लेकर क्षेत्रवार संयोजक बनाए गए हैं, साथ ही क्रय विक्रय, भोजन व्यवस्था, कूपन, जल, प्रचार सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे भदवासिया क्षेत्र स्थित प्रधान कार्यालय में सैन समाज की आम बैठक होगी।