- Hindi News
- जलदाय विभाग के अाज से कई स्थानों पर लगेंगे राजस्व वसूली शिविर
जलदाय विभाग के अाज से कई स्थानों पर लगेंगे राजस्व वसूली शिविर
जोधपुर| पानीके बिलों की बकाया राशि जमा करवाने के लिए जलदाय विभाग की नगर खंड द्वितीय की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर 10 से 12 फरवरी तक सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें लंबे समय से बकाया राशि जमा कराने के बाद कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। जलदाय विभाग रातानाडा के एईएन पीसी बाफना ने बताया कि मंगलवार को शिकारगढ़ स्थित उच्च जलाशय तथा रातानाडा एईएन ऑफिस में शिविर लगेंगे।
इनमें जयनारायण व्यास विवि, इंजीनियरिंग कॉलेज, एयरफोर्स, एयरपोर्ट रोड, शिकारगढ़, पाबूपुरा, सेंट्रल स्कूल स्कीम, गोल्फ कोर्स क्षेत्र के उपभाेक्ता बकाया राशि जमा करवा सकेंगे। रिक्तिया भैरूजी सर्किल के पास स्थित एईएन ऑफिस में शिविर लगेगा। इसमें केंद्र राज्य सरकार की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले उपभोक्ता बिल जमा करवा सकेंगे। डिगाड़ी स्थित पानी टंकी कैंपस में लगने वाले शिविर में नांदड़ी, डिगाड़ी सैनिकपुरी के उपभोक्ता बिल जमा करवाएंगे। इसी तरह लालसागर, मानजी का हत्था, आरटीओ ऑफिस उच्च जलाशय, नागौरी गेट, उगमजी का बंगला एईएन ऑफिस तथा माता का थान में शिविर का आयोजन होगा। इसमें संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा होंगे।