बच्चा बदलने का मामला
उम्मेदअस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में सोमवार को जांच कमेटी की रिपोर्ट गई। इसमें सामने आया है कि लड़का होने का दावा करने वाली प्रसूता शबाना के लड़की ही हुई थी। वहीं अस्पताल में सोमवार को भी कई लोग अस्पताल पहुंचे और गहमागहमी रही गौरतलब है कि उम्मेद अस्पताल में शनिवार को खेतानाडी मंडोर निवासी शबाना प|ी मोहम्मद सैफ के शनिवार दोपहर 2:10 बजे सीजेरियन डिलीवरी में लड़की पैदा हुई। शबाना के पेट में पानी अधिक होने के कारण उसे ऑपरेशन थिएटर में ही रखा गया। डिलीवरी के बाद उसे ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया, तब उसने डॉक्टर स्टाफ पर आरोप लगाया कि एक अन्य महिला फलसूंड निवासी ओमी प|ी जीवाराम के लड़की हुई है और उसे लड़का दे दिया है।
तीनडॉक्टरों की कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
इसकेलिए अधीक्षक डॉ. अनुराग सिंह ने तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बना दी थी। इस जांच कमेटी में डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. रंजना देसाई और डॉ. इंद्रा भाटी की जांच कमेेटी ने सोमवार शाम को रिपोर्ट अधीक्षक डॉ. अनुराग सिंह को सौंप दी। अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि इसमें डॉक्टर्स और स्टाफ के बयान लिए गए हैं। इनमें ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर रेखा चौधरी ने बताया कि शबाना के सीजेरियन डिलीवरी में लड़की ही हुई थी।