पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी पर सामूहिक भोज के लिए तीन दर्जन पेड़ काटने का अारोप, वन्यप्रेमियों ने किया प्रदर्शन

प्रत्याशी पर सामूहिक भोज के लिए तीन दर्जन पेड़ काटने का अारोप, वन्यप्रेमियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवलियासे डांगियावास नेशनल हाइवे 112 के बीच करीब तीन दर्जन से अधिक हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने के मामले में वनप्रेमियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि गांव में चुनाव के दौरान प्रत्याशी ने सामूहिक भोज देने के लिए इन पेड़ों की बलि दी है। ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 112 देवलियां गांव से 16 मील टांका तक नीम, बबूल, खेजड़ी सहित विभिन्न प्रजातियों के हरे-भरे पेड़ लगे थे। कुछ लोग 6 फरवरी से इन पेड़ों को काट रहे थे। इन लकड़ियों को ट्रैक्टर में लाद कर ले गए। सिद्धाराम, कानाराम, पूराराम ज्याणी, शेराराम सहित दर्जनों वनप्रेमियों ने कहा कि इन पेड़ों की कटाई बीसलपुर गांव में चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के इशारे पर की गई इन लकड़ियों से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। लोगों का आरोप है कि वन विभाग की मिलीभगत के चलते 6 से 8 फरवरी तक इन हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई।

जोधपुर डांगियावास रोड पर पेड़ों को काटा गया, फिर गाड़ियों में भरकर ले जाया गया।