पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलमान के खिलाफ अवैध हथियारों के मामलों में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सलमान के खिलाफ अवैध हथियारों के मामलों में दोनों पक्षों की बहस पूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीगल रिपोर्टर. जोधपुर| बॉलीवुडस्टार सलमान के खिलाफ चल रहे अवैध हथियारों के मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से अंतिम बहस पूरी हो गई है। मंगलवार को कोई पक्ष चाहे तो अदालतों के न्याय निर्णय पेश कर सकते हैं, इसके बाद अदालत इस मामले के फैसले की तारीख तय करेगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा बिजलानी की अदालत में लोक अभियोजक एनके सांखला ने अपनी अंतिम बहस पूरी कर ली, साथ ही लिखित बहस भी पेश कर चुके हैं। आरोपी सलमान खान की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत रविकांत शिवदे ने भी अपनी ओर से अंतिम बहस पूरी कर ली है। सलमान की ओर से भी लिखित बहस न्याय निर्णय पेश किए गए हैं। उन्होंने अदालत से न्याय निर्णय पेश करने का एक और अवसर चाहा है। इस पर कोर्ट ने मंगलवार की तारीख तय की है। मंगलवार को ही अदालत इस मामले के फैसले की तारीख तय करेगी।