जोधपुर. उम्मेद अस्पताल में मेनाला भोपालगढ़ के बाबूलाल की मृत्यु 7 फरवरी को हो गई थी, लेकिन उसके सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को आई। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। वहीं एमडीएमएच में भर्ती मालू देवी (30) की मृत्यु 8 फरवरी को हो गई थी। उसकी रिपोर्ट भी मरने के बाद में आई।
अब एमजीएच में स्वाइन फ्लू ओपीडी में वेटिंग रूम भी
एमजीएच अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास ने बताया कि उन्होंने स्वाइन फ्लू ओपीडी के मरीजों के लिए वेटिंग रूम को बना दिया है। साथ ही मेडिकल फर्स्ट वार्ड को खाली किया गया है। इसमें संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा। वहीं एमडीएमएच अधीक्षक ने बताया कि संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए 62 मरीजों की क्षमता के छह वार्ड बनाए हुए हैं। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश विश्नोई ने सभी नर्सिंग कर्मियों और स्टूडेंट के स्थाई वैक्सीनेशन की मांग की है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर इस मामले पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।
जागरूकता के लिए व्याख्यान आज
एम्स में मंगलवार शाम 4 बजे स्वाइन फ्लू पर जन जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें “स्वाइन फ्लू: जरूरत है डरने की या तैयार रहने की?’ विषय पर एम्स के डॉ. नवीन दत्त, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. कुलदीपसिंह, डॉ. रणबीर पाल जानकारी देंगे।