पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 साल पहले पायलट को ट्रेनिंग देने वाला विमान ‘टाइगर मोथ’ फिर मंडराया सूर्यनगरी के आसमान पर

80 साल पहले पायलट को ट्रेनिंग देने वाला विमान ‘टाइगर मोथ’ फिर मंडराया सूर्यनगरी के आसमान पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरो इंडिया में प्रदर्शन के लिए साेमवार को जोधपुर एयरपोर्ट से रवाना विंटेज विमान ‘टाइगर मोथ’। यह फोटो ‘टाइगर मोथ’ के पिछले प्रदर्शन के दौरान का।

डिफेंस कोरेसेपोंडेंट | जोधपुर

भारतीयवायुसेना का पहला प्रशिक्षण विमान ‘टाइगर मोथ’ दो साल बाद फिर जोधपुर के आसमां में मंडराया। वर्ष 1932 में जोधपुर फ्लाइंग क्लब के दौरान पायलट को प्रशिक्षण देने वाला ये विंटेज विमान दो दिन तक जोधपुर एयरबेस पर रहने के बाद सोमवार को एयरो इंडिया में प्रदर्शन करने के लिए उड़ा। ये सुबह जोधपुर से उड़ा और उदयपुर पहुंचा। उदयपुर से रवाना होकर अहमदाबाद, बड़ौदा, पुणे, बेलगाम होते तीन दिन बाद ये बैंगलुरु पहुंचेगा। जहां ये येहलांका एयरबेस पर एयरो इंडिया शो-2015 के दौरान 18 से 22 फरवरी तक हवाई करतब दिखाएगा। दो दिन पहले ये विमान हिंडन एयरबेस से उड़ा था। वहां से जयपुर, किशनगढ़ होते हुए शनिवार को जोधपुर पहुंचा था। ये विमान दूसरे विश्व युद्ध में भाग ले चुका है। भारतीय वायुसेना की स्थापना के 80 साल पूरे होने पर दो साल पहले एयरफोर्स म्यूजियम से टाइगर मोथ को निकाला और वहां से लंदन में स्थित इसकी निर्माता कंपनी को भेजा। कंपनी ने इसे पुन: ऑपरेशनल कर भारत भेजा था।

{23 मार्च 1932 को कराची से होते हुए जोधपुर फ्लाइंग क्लब पहुंचा।

{10 रुपए में जोधपुर शहर की हवाई सैर करवाता।

{जोधपुर फ्लाइंग क्लब पर पहली महिला पायलट जर्मनी की कैमरन पेरोडी ने भी उड़ाया।

2.30

घंटे लगातार उड़ान।

95

लीटर फ्यूल टैंक की क्षमता।

4.50

किमी अधिकतम ऊंचाई पर उड़ान।

160

नोटिकल माइल प्रति घंटा अधिकतम स्पीड।