- Hindi News
- बैंककर्मियों ने जालोरी गेट शाखा के बाहर किया प्रदर्शन
बैंककर्मियों ने जालोरी गेट शाखा के बाहर किया प्रदर्शन
यूनाइटेडफोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से सोमवार को एसबीबीजे की जालोरी गेट शाखा के बाहर शाम पांच बजे बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संयोजक एलएन जालानी ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने बताया कि नवंबर-2012 से बैंक कर्मचारियों को 10वें वेतन समझौते को संपन्न करवाने की मांग लंबित है।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां केंद्र सरकार अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बैंक कर्मचारियों पर खाते खोलने के लिए दबाव बना रही है। वहीं 27 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को उन्हीं के द्वारा कमाए गए लाभ में प्रदान की जाने वाली वेतन वृद्धि का हक नहीं दिया जा रहा है। बैंक कर्मचारियों के संघर्ष को बीआई एम्पलाइज एसोसिएशन एवं रिजर्व बैंक वर्कर्स फेडरेशन ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर मानसिंह कच्छवाह, अजीत, एसके लोहार, निर्मल गहलोत, पीके व्यास, महेश विश्नोई, मीठालाल, बीएफ बिलावत, एनपी मुंडेल, केके बंग, राजेश शर्मा, आरए फ्रांसिस आदि ने संबोधित किया।
जालोरी गेट शाखा के बाहर बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।