- Hindi News
- अगर तुम्हारी रिपोर्ट ली तो सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे
अगर तुम्हारी रिपोर्ट ली तो सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे
दोनों ने लगाए थे मारपीट के आरोप पुलिस ने की इकतरफा कार्रवाई
मामलेके अनुसार 7 फरवरी को नागौर का रहने वाला अब्दुल कलाम खून की कमी की बीमारी (सेलिक एनिमिया) से पीड़ित अपने बेटे शोएब (11) को इलाज के लिए जनाना विंग लेकर आया। यहां रेजिडेंट डॉ. सवाईसिंह लोरा से पूछताछ के दौरान बहस होने से दोनों आपस में उलझ गए। कलाम का आरोप था कि पहले डॉ. लोरा ने उस पर हाथ उठाया, फिर उसने। इस दौरान मौके पर आई शास्त्रीनगर पुलिस रेजिडेंट की शिकायत पर कलाम को पकड़ ले गई।
बेटे को खून की जरूरत थी पिता पूरी रात हवालात में
अ.कलाम को पुलिस ने शनिवार की पूरी रात हवालात में रखा। इधर, डॉक्टरों ने दोपहर से शाम तक शोएब का उपचार शुरू नहीं किया। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टरों ने उपचार तो शुरू किया, लेकिन ब्लड की जरूरत होने से इलाज रुक गया। कलाम ने आरोप लगाया कि सोमवार को जमानत पर बाहर आने के बाद से वह रेजिडेंट डॉ. लोरा के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट नहीं ले रही।
एमडीएम अस्पताल की जनाना विंग में शनिवार को रेजिडेंट के साथ मारपीट के बाद मरीज का पिता अपनी रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी अनसुनी कर दी।
हेल्थ रिपोर्टर | जोधपुर
एमडीएमहॉस्पिटल की जनाना विंग में शनिवार को एक मरीज के पिता रेजिडेंट डॉक्टर के बीच मारपीट के मामले में शास्त्रीनगर थाना पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई करना सामने आया है। मामले के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मरीज के पिता को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जबकि पहले हाथ उठाने वाले रेजिडेंट की शिकायत लेकर जमानत के बाद थाने पहुंचे मरीज के पिता को पुलिस ने यह कहकर चलता किया कि तुम्हारी रिपोर्ट ली तो डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।