- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा योजना में प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं
खाद्य सुरक्षा योजना में प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं
खाद्य सुरक्षा योजना में प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं
जोधपुर | खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित प्रति व्यक्ति को पांच किलो गेहूं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जयपुर में खाद्यमंत्री हेमसिंह भंडाना प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल की मौजूदगी में यह निर्णय लिया। राशन डीलरों को योजना में चयनितों के प्रमाण पत्रों की जांच कर राशन सामग्री देने के भी आदेश दिए हैं। बैठक में राशन डीलरों को बीपीएल अंत्योदय योजना में चयनितों को पूर्व की तरह निर्धारित मात्रा में सामग्री देना तय किया गया।