सिटी रिपोर्टर | जयपुर
सिटी रिपोर्टर | जयपुर
राज्यसरकार ने मंगलवार रात नई आबकारी नीति जारी कर दी। इसमें हैरिटेज अन्य स्टार होटल्स की लाइसेंस फीस यथावत रखी गई है, जबकि छोटे होटलों रेस्टोरेंट आदि की फीस में 50-50 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सभी ठेकों का एक साल के लिए नवीनीकरण होगा। नई नीति के तहत बढ़ी हुई फीस अन्य साधनों से सरकार को मोटे तौर पर करीब 500 करोड़ रुपए सालाना आय होगी। अंग्रेजी शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में भी 18 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जयपुर और जोधपुर के लिए यह फीस अब 16 लाख के बजाय 20 लाख होगी। इसी तरह कई मौजूदा कैटेगरी में अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।