पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मित्र पर बनेंगे डिजिटल राशन कार्ड, गलतियों में सुधार भी होगा

मित्र पर बनेंगे डिजिटल राशन कार्ड, गलतियों में सुधार भी होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. नए डिजिटल राशन कार्ड अब अप्रैल से मित्र पर बनाए जा सकेंगे। साथ ही पूर्व में बने कार्डों में संशोधन का काम भी होगा। इससे करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए किए है। उपभोक्ता को मित्र पर उपलब्ध फॉर्म भरकर जमा करवाना होगा।
संचालक उपभोक्ता के विवरण को अपने पास रखे रिकार्ड से मिलान करने के बाद निर्धारित अवधि में कार्ड बनाकर देगा। वर्ष 2012 में इस काम का ठेका गुजरात की इंफोटेक कंपनी को दिया गया था। कंपनी को पिछले साल 30 सितंबर तक जिले में 8 लाख कार्ड बनाकर देने थे, लेकिन 6 लाख 63 हजार कार्ड ही बने। 30 फीसदी कार्ड त्रुटिपूर्ण बने।