- Hindi News
- अब रेस्टोरेंट्स में मिलेगा विशेष डिस्काउंट
अब रेस्टोरेंट्स में मिलेगा विशेष डिस्काउंट
दैनिक भास्कर का टेस्ट आॅफ टाउन इवेंट
जोधपुर | दैनिकभास्कर द्वारा शुरू की गई टेस्ट ऑफ टाउन इवेंट का रंग नजर आने लगा है। इसकी सफलता को देखते हुए अब रेस्टोरेंट संचालक अपने यहां आने वाले ग्राहकों को विशेष स्कीम और डिस्काउंट ऑफर करने लगे हैं। ग्राहकों को इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है। इसमें संचालकों को अपने जायके का महत्वपूर्ण फीडबैक मिल रहा है तथा आने वाले ग्राहक उसकी रेटिंग देकर उसका फार्मेट दैनिक भास्कर कार्यालय में जमा करवाते हैं। इनमें से लक्की विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे में ग्राहक भी इसका फायदा उठाने में पीछे नहीं हैं। अग्रवाल फास्ट फूड के संचालक सौरभ गुप्ता ने बताया कि इस इवेंट के दौरान ग्राहकों को बाय थ्री गेट वन स्कीम दी जा रही है। वहीं शर्मा फास्ट फूड के संचालक ने बताया कि हमारे यहां आने वाले ग्राहकों को 10 फीसदी का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है।