भाजपा का हर बूथ चलो अभियान 14 से
जोधपुर | भाजपाकी ओर से सदस्यता अभियान में तेजी जाने के लिए 14 से 24 फरवरी तक हर बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा। शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने बताया कि अभियान में पार्षद, विधायक सांसद की भी भूमिका रहेगी। तीनों विधानसभा क्षेत्र में 604 बूथ पर अभियान शुरू करेगी। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक शिवकुमार सोनी ने बताया कि 12 13 फरवरी को मंडल स्तर पर बैठकें होगी। अभी 70 हजार से ज्यादा सदस्य बने हैं। शहर जिला में 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान के लिए पार्टी के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच को जिला प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह शहर मंडल में विष्णु आबोटी, शास्त्रीनगर में प्रसन्नचंद मेहता, महामंदिर में नरेंद्र कच्छवाह, राईकाबाग में शिवसिंह राठौड़, चौपासनी में अशोक बाहेती सूरसागर में गणेश बिजाणी को मंडल प्रवासी नियुक्त किया गया है।