पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनकर्मी की मौजूदगी में कटे पेड़, विभाग ने सस्पेंड किया, मामला दर्ज करवाने के आदेश

वनकर्मी की मौजूदगी में कटे पेड़, विभाग ने सस्पेंड किया, मामला दर्ज करवाने के आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगियावाससे देवलिया रोड पर करीब तीन दर्जन हरे-भरे पेड़ काटने के मामले में मंगलवार को वनकर्मी प्रभुराम राव को सस्पेंड कर दिया गया। ग्रामीणों के वन भवन में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके त्यागी के सामने धरना-प्रदर्शन करने पर विभाग द्वारा वनकर्मी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, बीसलपुर महिला सरपंच गीता के ससुर छोगाराम ने इसे राजनीतिक चाल बताते हुए कुछ लोगों द्वारा बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।

नेशनल हाइवे-12 डांगियावास से देवलिया तक करीब सात किलोमीटर रोड पर लगे हरे-भरे पेड़ों को काटने से नाराज लोगों ने मंगलवार रात झालामंड रोड स्थित वन भवन में हंगामा किया। उस दौरान सभागार में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके त्यागी, डीएफओ आरके सिंह, एसीएफ विधुशेखर दवे सहित अन्य वन अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने विभाग विरोधी नारे लगा कर प्रदर्शन किया। लोगों ने एडिशनल पीसीसीएफ त्यागी को बताया कि एनएच-12 पर 6 फरवरी को वनकर्मी प्रभुराम राव की मौजूदगी में पेड़ काट कर परिवहन किए गए। इस दौरान पूराराम जाणी, रामपाल भवाद, कानाराम, सिद्धाराम, पूराराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

वनप्रेमियों की मांग के बीच एडिशनल पीसीसीएफ त्यागी दुबारा सभागार में गए। वहां सभी अधिकारियों की मौजूदगी में डीएफओ सिंह एसीएफ दवे को कहा कि तुम्हारे वनकर्मी ने पेड़ कटवाए हैं। उसकी वजह से सभी को परेशानी होगी। सस्पेंड करने के अलावा अब मुकदमा भी दर्ज करवाना पड़ेगा। फिर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।

डांगियावास से देवलिया तक मौका-मुआयना कर लौटे एसीएफ दवे, रेंजर हेमेंद्र त्रिवेदी सहित अन्य वन अधिकारियों ने कहा कि रोड के छोटे-बड़े 31 पेड़ों पर कुल्हाड़ियां चलाई गई है। लोगों ने अधिकारियों की मौजूदगी में एसीएफ दवे पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की समझाईश कर अधिकारियों ने दोषी वनकर्मी अन्यों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सस्पेंडेशन की जानकारी नहीं: राव

^एनएच-12पर काटे गए पेड़ों के मामले में मुझे किसने सस्पेंड किया, इसकी जानकारी नहीं है। प्रभुरामराव, सस्पेंड वनकर्मी, वन विभाग

पुलिस अपना काम करेगी: त्यागी

^दोषीवनकर्मी राव के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे। मैं सरपंच को नहीं जानता, पेड़ काटने वाला कोई भी हो, पुलिस जांच के बाद अपनी कार्रवाई करेगी। आरकेत्यागी, एडिशनल पीसीसीएफ राजस्थान वन विभाग

यह किसी की चाल है

^पेड़ोंको मैंने नहीं कटवाया। कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं। छोगाराममुंदियाड़ा, (बिसलपुर सरपंच गीता के ससुर)

ग्रामीणों की मांग पर दर्ज करवाई रिपोर्ट

एसीएफ ने कहा- छोटे-बड़े 31 पेड़ कटे