दीक्षा भवन का उद्घाटन आज
दीक्षा भवन का उद्घाटन आज
जोधपुर | दीक्षाक्लासेज के नवनिर्मित बहुमंजिला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दीक्षा भवन का उद्घाटन बुधवार को होगा। भूतपूर्व सांसद उप्र भाजपा के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर इस भवन का उद्घाटन करेंगे। दीक्षा क्लासेज जून 2003 से स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करती रही है। यह भवन न्यू पावर हाउस रोड स्थित दीक्षा टावर में होगा। नई बिल्डिंग आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ स्टूडेंट्स के लिए ई-लाइब्रेरी, ऑडियो-वीडियो विजुअल, ई-टेस्टिंग लैब आदि भी होंगे। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए पार्किंग ट्रांसपोर्ट का भी ध्यान रखा गया है।