दूरबीन से बच्चेदानी के इलाज पर वर्कशॉप
जोधपुर | पावटास्थित सोना मेडिहब में दूरबीन से बच्चेदानी के इलाज पर वर्कशाप आयोजित की गई। वर्कशाप में मेडिहब की संचालक डॉ. सोनल परिहार एवं दिल्ली के दूरबीन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया वर्कशाप में बच्चेदानी, बच्चेदानी अंडाशय में गांठ, ट्यूब को खोलना, बच्चेदानी का शरीर से बाहर निकल जाना, बच्चेदानी में झिल्ली का काटना आदि ऑपरेशन रियायती दर पर किए गए। वर्कशाप का लाभ मरीजों 40 डॉक्टरों ने भी उठाया, जो राजस्थान के कई स्थानों से आए थे। डॉ. सोनल ने बताया कि ऐसी वर्कशाप हर 6 महीने में आयोजित की जाएगी।