पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खांडेकर फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

खांडेकर फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | वीरमोहल्ला के तत्वावधान में केशव खांडेकर स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार से यहां उम्मेद स्टेडियम में शुरू होगी। आयोजन सचिव राज जोशी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महापौर घनश्याम ओझा मुख्य अतिथि होंगे। जिला परिषद के सीईओ अरूण कुमार पुरोहित एडीएम दुर्गेश बिस्सा विशिष्ट अतिथि होंगे। नाक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में केकेजे, भीमजी का मोहल्ला, एनजी क्लब, पुष्टिकर स्कूल, वीर मोहल्ला, बीसीडी, ब्रह्मबाग, गोल मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड की टीमें खेलेंगी।

जोधपुरनेटबॉल प्रतियोगिता 11 से

जिलास्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 11 12 फरवरी को बीजेएस कॉलोनी मैदान पर आयोजित की जाएगी।