पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू: मारवाड़ में तीन और की मौतें, 50 नए पॉजिटिव मिले

स्वाइन फ्लू: मारवाड़ में तीन और की मौतें, 50 नए पॉजिटिव मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू से मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर के शेरगढ़ के सोलंकिया तला निवासी 50 वर्षीय गुमानाराम बाड़मेर शहर की मीरा देवी (45) शामिल है। हालांकि दोनों के मरने के बाद पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। वहीं बाड़मेर के झिंझली निवासी 31 वर्षीय दुधी देवी की मृत्यु हुई है। तीनों का एमडीएमएच में उपचार चल रहा था। वहीं मेडिकल कॉलेज के माध्यम से डीएमआरसी और दिल्ली भेजे सैंपलों में से 197 की रिपोर्ट मंगलवार को आई। इनमें 50 पॉजिटिव मरीज सामने आए, जबकि 147 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शेष| पेज 10





136सैंपल अभी भी पेंडिंग हैं। वहीं मंगलवार को लिए 54 सैंपलों में एक की भी जांच नहीं हो पाई है।

शहर के 13 नए पॉजिटिव

पॉजिटिव आए मरीजों में जोधपुर शहर से 13, ग्रामीण से 14, बाड़मेर से 12, पाली से 6, राजसमंद, अजमेर और जालोर जिले से 1-1 जना शामिल है। इनमें से अस्पतालों में भर्ती मरीजों में एमडीएमएच में 25, उम्मेद हॉस्पिटल में 7 और एमजीएच में 5 मरीज शामिल हैं। वहीं पांच मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।

अब तक 186 पॉजिटिव

अब तक 186 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 22 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें 2 निजी अस्पतालों के हैं। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में किट खत्म होने से स्वाइन फ्लू मरीजों की रिपोर्ट देरी से रही है।

बाड़मेर. स्वाइनफ्लू के संक्रमण से बचने के लिए एसबीआई स्टाफ इन दिनों मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। फोटो| ठाकराराम