पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 1 का शेष...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
136सैंपल अभी भी पेंडिंग हैं। वहीं मंगलवार को लिए 54 सैंपलों में एक की भी जांच नहीं हो पाई है।

शहरके 13 नए पॉजिटिव : पॉजिटिवआए मरीजों में जोधपुर शहर से 13, ग्रामीण से 14, बाड़मेर से 12, पाली से 6, राजसमंद, अजमेर और जालोर जिले से 1-1 जना शामिल है। इनमें से अस्पतालों में भर्ती मरीजों में एमडीएमएच में 25, उम्मेद हॉस्पिटल में 7 और एमजीएच में 5 मरीज शामिल हैं। वहीं पांच मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।

अबतक 186 पॉजिटिव : अबतक 186 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 22 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें 2 निजी अस्पतालों के हैं। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में किट खत्म होने से स्वाइन फ्लू मरीजों की रिपोर्ट देरी से रही है।

लापरवाहीबरतने...

यूनिटएंचार्ज डॉ. पी. एस. पीपलीवाड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मोहंती ने कहा कि स्वाइन फ्लू के काम में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए 24 घंटे एक विशेषज्ञ चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित करने, आइसोलेशन वार्ड एवं ऑबजर्वेशन वार्ड तीन अतिरिक्त चिकित्सक नियुक्त करने, सैम्पल जांच रिपोर्ट यथाशीघ्र प्राप्त करने के लिए निजी लैब द्वारा सैम्पल जांच करने और एंटी वैक्सीन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डॉ. पनगडिया ने एसएमएस चिकित्सालय में नया इंटरमेडीऐट वार्ड खोलने एवं आईसीयू का राउण्ड करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ही आईसोलेशन वार्डस के मरीजों की भी जांच कराने के भी निर्देश दिए।

एचएसबीसीबैंक...

मीडियारिपोर्टों में कहा गया है कि बैंक ने लोगों को करोड़ों डॉलर की संपत्ति छिपाने में मदद की है। भारत में सोमवार को एक अंग्रेजी अखबार ने बैंक की मदद से कालाधन छिपाने वाले 1100 से ज्यादा नागरिकों के नाम प्रकाशित किए थे। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि कानून मंत्रालय बैंक के साथ 2012 से लंबित एक अभियोग समझौते पर पुनर्विचार कर सकता है। बैंक पर ड्रग के अवैध व्यापार से जुड़े लागों के करोड़ों डॉलर देश से बाहर निकालने के मामले में आरोप लगे थे। इस मामले में बैंक ने 1.9 अरब डॉलर देकर सेटलमेंट किया था। ब्रिटिश सांसदों का भी कहना है कि वे बैंक के खिलाफ जांच शुरू करने की सोच रहे हैं। इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स ने बैंक के पूर्व आईटी कर्मचारी हर्वी फाल्सियानी के हवाले से मीडिया में यह खुलासा किया है। इसके मुताबिक एचएसबीसी में खाता रखने वालों में फुटबॉल, टेनिस और हॉलीवुड स्टार भी शामिल हैं। एचएसबीसी ने कहा है कि फाल्सियानी के पास उपलब्ध आंकड़े 2006-07 के हैं। फाल्सियानी पर स्विट्जरलैंड में गोपनीय सूचना कानून तोड़ने का मुकदमा चल रहा है।

स्कूल-धर्मशाला...

{महिलाके गर्भवती होने पर एमटीपी के लिए सहमत होने पर शिविर में ही सेवाएं देना

सलमानके...

सलमानकी ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत श्रीकांत शिवदे ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अनुसंधान में कई खामियां रह गई हैं। अभियोजन मामले को साबित करने में नाकाम रहा है, क्योंकि लाइसेंस 22 दिसंबर 2002 तक नवीनीकृत किया जा चुका था। बहरहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला 25 फरवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है।