पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटर रीडिंग जीरो, फिर भी 1.62 लाख का बिजली बिल

मीटर रीडिंग जीरो, फिर भी 1.62 लाख का बिजली बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. डिस्कॉम के जोधपुर सिटी सर्किल में छह माह पूर्व लागू किए गए ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही। गत जुलाई में लक्ष्मीनगर के एक उपभोक्ता को 1.8 करोड़ रुपए का बिल देने के बाद अब सांगरिया क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता को 1.62 लाख रुपए का बिल भेजा गया है। उपभोक्ता को जून जुलाई का बिल अब दिया गया है। उपभोक्ता ने बिल जारी करने वाले उपखंड बी 4 एईएन ऑफिस में संपर्क किया, तो उसमें संशोधन नहीं किया गया। इससे पहले शहर के कई उपभोक्ताओं को जुलाई में गलत बिल भेजे गए थे।

सिटी सर्किल में बिलिंग सिस्टम में दो माह से गड़बड़ी

स्टेटस जीरो, रीडिंग 20 हजार यूनिट से ज्यादा


सांगरिया स्थित रतनमुनि नगर में रहने वाले भैराराम के घर पर घरेलू श्रेणी का बिजली कनेक्शन है। उन्हें 14 अगस्त काे जारी बिल सितंबर के पहले सप्ताह में दिया गया। इसमें वर्तमान रीडिंग, उपभोग मीटर स्टेटस 0 बताया गया हैं। पिछली रीडिंग 20,293 बताई गई, जबकि 24 जुलाई को जारी किए गए बिल में भी वर्तमान रीडिंग, उपभोग जीरो था। इसके बावजूद विद्युत खर्च 45 हजार 238 रुपए एरियर अमाउंट के 1.38 लाख रुपए जोड़े गए हैं। कुल राशि 1.62 लाख रुपए का बिल थमाया गया है।

शहर के सात उपखंड में गड़बड़ी : शहर के 14 में से 7 उपखंड में गत एक अप्रैल से ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था लागू की गई थी। इसके लिए एचसीएल ने विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। ऑनलाइन बिलिंग शहर की बिल बनाने का ठेका जयपुर की डाटा इंफोसिस के पास है। जुलाई में करीब तीस हजार बिलों में गड़बड़ियां थी। जोधपुर डिस्कॉम के एसई सिटी डीके दुबे का कहना है कि कम्प्यूटर की वजह से बिल में गड़बड़ी हो सकती है।