पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने बाद वकीलों का एक वर्ग अदालत लौटा

दो महीने बाद वकीलों का एक वर्ग अदालत लौटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन से जुड़े वकील करीब दो महीने से चल रही हड़ताल के बीच मंगलवार को पहली बार काम पर लौटे और अदालतों में उपस्थिति दी। हालांकि एसोसिएशन के एक गुट ने अध्यक्ष दलीपसिंह राजवी के काम पर लौटने के फैसले को ठुकराते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
दूसरी ओर हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने मुख्य गेट के सामने एकत्र होकर हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। काम पर लौटे वकीलों को किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ता लगाया था। कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में वकील और सरकारी अधिवक्ता विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिए अदालत में उपस्थित हुए।
हड़ताल स्थगित करने के मुद्दे पर वकीलों के दो धड़ों में बंटने के बाद तनाव की आशंका के चलते सुबह नौ बजे से पहले ही पुलिस हाईकोर्ट परिसर में पहुंच गई। हाईकोर्ट भवन और इसके इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सुबह दस बजे खुद पुलिस कमिश्नर मौके पर आए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस ने जांच के बाद ही वकीलों को पैरवी के लिए अदालत में जाने दिया।

जनरल हाउस की मीटिंग आज

हाईकोर्टएडवोकेट्स एसो. के उपाध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने बताया कि सरकारी वकीलों और कुछ अन्य वकीलों के आग्रह पर बुधवार दोपहर एक बजे जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई गई है।

लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कुछ वकीलों के अदालत में उपस्थिति देने पर एक गुट ने नाराजगी जताई और जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने सभी सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर हड़ताल स्थगित करने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष को हटाने की मांग में हस्ताक्षर करवाए। दिन भर में साढ़े तीन सौ से अधिक वकीलों ने हस्ताक्षर कर मीटिंग बुलाने के लिए सहमति जताई। दूसरी ओर वरिष्ठ अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी आगामी रणनीति बनाने में जुटे रहे।

एसोसिएशन अध्यक्ष पर बिना विश्वास में लिए हड़ताल तोड़ने का आरोप

गाउन पहनने पर ही वकीलों को पैरवी के लिए जाने दिया पुलिस ने


कोर्ट परिसर में मंगलवार को पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। एसीपी सुनील पंवार ने बताया कि एडीसीपी पूर्व (कानून व्यवस्था) तेजराज सिंह, एडीसीपी (क्राइम विजिलेंस) रामेश्वरलाल के निर्देशन में एसीपी मंडोर
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें