डिस्कॉम श्रमिकों का आज अवकाश
जोधपुर| जोधपुरडिस्कॉम ने बुधवार को विश्वकर्मा दिवस पर वर्गीकृत श्रमिकों के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। जोधपुर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) की ओर से जारी आदेश के तहत जोधपुर डिस्कॉम में 1 सितम्बर 2006 से प्रवृत्त नवीन वेतनमान 2008 में ग्रेड पे 1650 से 3600 (1.7.2003 से संशोधित ग्रेड पे 1750 से 4200) में वर्गीकृत निगम श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा दिवस का सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।