पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, संचालक गिरफ्तार

फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, संचालक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| ग्रामीणपुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार को मतोड़ा में इंदों की ढाणी में एक फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से विस्फोटक तैयार करने का सामान गाइडर, मशीन और हथियार भी बरामद किए। आरंभिक जांच में प्रतिबंधित विस्फोटक बनाने का सामान नागौर से सप्लाई होने की जानकारी आई है। वहीं तैयार किया गया विस्फोटक अवैध खनन के लिए काम में लिया जाता था। आरोपी के घर में विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री की सूचना पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितिनदीप को मिली। इस पर उनके निर्देशानुसार सीओ ओसियां नरेंद्र चौधरी, ओसियां एसआई पूरणसिंह, मतोड़ा थाना हैड कांस्टेबल खींवराज, कांस्टेबल खुमाणसिंह के साथ मतोड़ा के इंदों का बास में इंदों की ढाणी निवासी पेंपसिंह राजपूत के घर दबिश देकर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री से एसओडी के 120 पैकेट, सेफ्टी फ्यूज हरा रंग के 6 कार्टन, सल्फर (85% डीपी) के साढ़े 7 कट्टे, डेटोनर फ्यूज लाल रंग के 8 नग, गंधक (75%) 1 नग, जिलेटिन छड़ तीन कार्टन 75 किलोग्राम वजनी, पाउडर कोयला, अमोनिया नाइट्रेट आधा कट्टा, गन पाउडर, एक मिक्सर चक्की, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टेक्टर, 5 तगारियां, तलवार, छोटी टोपीदार बिना नंबरी बंदूक बरामद की।