जोधपुर. श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने मंगलवार को कुलदेवी महालक्ष्मी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। सुबह 9:30 बजे घंटाघर से धार्मिक सांस्कृतिक झांकियों से ओतप्रोत शोभायात्रा निकाली गई। यहां समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इसके अलावा विद्याशाला स्थित शिवबाड़ी किला रोड स्थित गज महालक्ष्मी मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। श्रीमाली समाज महामंदिर की ओर से शिवबाड़ी में शाम को पं.जगदीशचंद्र दवे के आचार्यत्व में महालक्ष्मी पंचामृत अभिषेक किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में विश्व हिंदू परिषद सहित अनेक संगठनों ने स्वागत किया।
उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान : संस्थान के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने बताया कि शोभायात्रा की रवानगी से पूर्व घंटाघर चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, गोविंद श्रीमाली, सहकारिता विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार राजेंद्र ओझा मांगीलाल ओझा के आतिथ्य में समाज के फतेहसागर, महामंदिर, बासनी वेद वेदांग संस्थान, श्रीमाली हरिद्वार विकास समिति, पार्षद अमिता त्रिवेदी, पूर्व पार्षद शशिकला ओझा, राजेंद्र ओझा, कांतिलाल ओझा, नरनारायण बोहरा, डॉ.जयनारायण जोशी, प्रकाश शर्मा, कैलाश त्रिवेदी, धर्मेंद्र बोहरा, मृदुला दवे, विकास शर्मा पं.जीवराज श्रीमाली आदि को श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गज महालक्ष्मी मंदिर में ‘12.56’ का आयोजन : किला रोड रिक्तेश्वर भैरव मंदिर परिसर में स्थित गजमहालक्ष्मी मंदिर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। पं.प्रभाकर श्रीमाली ने बताया कि सुबह गणपति पूजन, सूर्यादी नवगृह, सर्वतोभद्र मंडल, वास्तु योगिनी पूजन के पश्चात अग्नि स्थापना महालक्ष्मी यज्ञ किया गया। दोपहर में 12.15 का आयोजन किया। शाम को महाआरती के बाद आतिशबाजी की गई।
शोभा यात्रा सिरे बाजार होते हुए महालक्ष्मी मंदिर पहुंच विसर्जित हुई। झांकियों में बालक-बालिकाओं ने देवी-देवताओं का आकर्षक स्वांग धरा।