पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसी सप्ताह के समापन समारोह में बांटे पुरस्कार

जेसी सप्ताह के समापन समारोह में बांटे पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसी सप्ताह के समापन समारोह में बांटे पुरस्कार

जेसीआईजोधपुर मेट्रो द्वारा मंगलवार को जेसी सप्ताह का समापन हुआ। इस मौके पर पुरस्कार वितरित किए गए। सप्ताह के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छ सुरक्षित भारत, नेत्रदान नेत्र जांच शिविर, प्रशिक्षण कार्यशाला, ड्राइंग एंड क्विज, विशिष्ट नागरिक सम्मान समारोह, नारी जागृति शिविर, डॉन्ट वेस्ट फूड अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के सीईओ हरिसिंह राठौड़ थे। मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के मुख्य प्रवक्ता संदीप काबरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी सप्ताह के मुख्य संयोजक मनोज भट्टड़ ने की। कार्यक्रम के दौरान जीनियस जैन को आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन, अभिनव डागा को टीओबीआईपी शाखा के पूर्व अध्यक्ष विनय सोनी को कमल पत्र अवार्ड से नवाजा गया। हरिसिंह राठौड़ ने 18 माह के भीतर क्लीन एंड ग्रीन जोधपुर का सपना साकार करने के लिए सदस्यों का सहयोग मांगा। समारोह में अंकुर, मनीष, अंकित, अनुराग, गुंजन, नीलेश, विनय ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान सह संयोजक अरुण सिंघल ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। संदीप सैन ने आभार जताया।