- Hindi News
- विस उपचुनाव में कांग्रेस की सफलता पर मनाई खुशियां
विस उपचुनाव में कांग्रेस की सफलता पर मनाई खुशियां
जोधपुर| विधानसभाउप चुनाव में कांग्रेस की सफलता पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जुगल काबरा ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सफलता का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के कुशल संचालन को जाता है।
पार्टी प्रवक्ता उत्तम वरवानी ने बताया कि कांग्रेस को चार में से तीन सीटें मिलने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सईद अंसारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर राजेंद्रसिंह सोलंकी, पवन मेहता, पुखराज पेंटर, आनंदसिंह चौहान, लियाकत अली रंगरेज, सुनील मोहनोत, सुरेश व्यास, मनीषा पंवार, फरजाना चौहान, शुभलक्ष्मी पुरोहित, रोशन सांखला, इकबाल, अजीत राठी, खुर्शीद अहमद, डॉ. ओमकुमारी गहलोत, राजस्थान लघु उद्योग निगम लि. के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन पर खुशी जताई। अनिल जोशी, सुरेंद्र नाग, हिमांशु पुरोहित, आरिफ, दीपक शर्मा, मिश्रीलाल सहित अन्य लोगों ने भी खुशी जताई। ब्लॉक कांग्रेस शहर कमेटी के महासचिव अरशद चौहान ने भी इस सफलता पर खुशी जताई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।