पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं का कोटा बढ़ाने की मांग को लेकर राशन डीलरों ने दिया धरना

गेहूं का कोटा बढ़ाने की मांग को लेकर राशन डीलरों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं के कोटे में कटौती नहीं करने उपभोक्ता की जरूरत अनुसार कोटा देने की मांग को लेकर मंगलवार को राशन विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना देकर विरोध दर्ज करवाया। राजस्थान राज्य राशन विक्रेता संघ के बैनरतले विक्रेताओं ने धरना देकर बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में प्रत्येक राशन विक्रेता को निर्देश तो प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं देने का निर्देश दे रखा है, जबकि डीलरों को ढाई से तीन किलो के हिसाब से गेहूं का कोटा दिया जा रहा है। ऐसे हालात में कई बार डीलरों का उपभोक्ताओं के साथ विवाद हो रहा है।
संगठन ने जिला कलेक्टर से स्थित स्पष्ट करने की मांग की। वर्तमान में जिले में 14 हजार मैट्रिक टन गेहूं की जरूरत रहती है, जबकि 10 हजार एमटी ही लंबे समय से मिल रहा है। इस स्थिति में सभी डीलरों को उपभोक्ताओं की संख्या अनुसार गेहूं नहीं मिल रहा है। संगठन ने राशन की दुकानों के समय में परिवर्तन कर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित करने की मांग की। धरने में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण रिणवा, जिलाध्यक्ष अनिल गहलोत, अलाउद्दीन चौहान, दिनेश सोलंकी, अजीत राठी, देवेंद्र शर्मा विशाल शर्मा आदि ने भाग लिया।

कलेक्ट्रेट के बाहर राशन डीलरों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।