पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए के बाहर ठेकेदारों का धरना

जेडीए के बाहर ठेकेदारों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| बकायाराशि के भुगतान की मांग को लेकर जेडीए के ठेकेदारों की संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार सुबह से धरना शुरू कर दिया। ठेकेदारों का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक जेडीए के बाहर धरना जारी रहेगा। इधर बुधवार को ठेकेदार जेडीए के बाहर भीख मांगकर राशि एकत्रित करेंगे। इधर ठेकेदार ने जेडीए के अंदर निर्माण कार्य बंद कर दिया है। जोधपुर विकास प्राधिकरण ठेकेदार संघ की ओर गठित संयुक्त संघर्ष समिति दो दिन से आंदोलन कर रही है। जेडीए आयुक्त भूराराम चौधरी के साथ सोमवार को वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार सुबह से ठेकेदारों ने धरना शुरू कर दिया। इसके लिए लगाए गए टेंट में ठेकेदार दिनभर धरने पर बैठ कर जेडीए के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।