सीईओ राठौड़ बीमार, छुट्टी पर गए
निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले होगी 527 सफाई कर्मचारियों की भर्ती
नगर निगम सीईआे हरिसिंह राठौड़ मंगलवार को अचानक अस्वस्थ होकर दोपहर बाद अवकाश पर चले गए। वे अब शुक्रवार तक अवकाश पर रहेंगे। इधर, सरदारपुरा कमिश्नर विनयपाल सिंह विधानसभा सत्र के दौरान पिछले तीन दिन से जयपुर में ही है। वहीं राजस्व अधिकारी अनिता पहाड़िया पिछले पांच दिनों से मेडिकल अवकाश है। सीईआे ने एक सितंबर को ही आयुक्तों का नए सिरे से कार्य विभाजन करते हुए पहाड़िया को सूरसागर आयुक्त का पदभार सौंपा था, मगर अवकाश पर होने के कारण वे सूरसागर आयुक्त का कामकाज नहीं संभाल सकी। निगम में अफसरों की कमी के चलते शहर आयुक्त का काम देख रहे एक्सईएन सुखराम चौधरी आैर आयुक्त विकास का काम देख रहे वरिष्ठ लेखाधिकारी दिलीप गुप्ता ही नजर रहे हैं। ऐसे में कभी उन्हें कलेक्टर की बैठक या न्यायालय में पेश होना पड़ता है, तो निगम में एक भी आयुक्त सीट पर नजर नहीं आते। यह स्थिति काम की आस लेकर पहुंचे फरियादियों के लिए काफी पीड़ादायक होती है।
सीटपर नहीं मिलते अफसर, चक्कर काटने पर मजबूर फरियादी| निगममें लंबे समय से अफसरों का टोटा होने से फरियादी परेशान है। कई फरियादी लंबित पत्रावली के निस्तारण की गुहार लेकर सुबह से शाम तक एक कमरे से दूसरे कमरे में चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन अफसरों के सीट पर नहीं होने से फरियादियों को निराश ही लौटना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक करीब 100 फरियादी सीईआे सहित अन्य अफसरों से मिलने इस आस में निगम मुख्यालय आते है कि उनकी लंबित पत्रावली का निस्तारण हो जाएगा, लेकिन यहां आकर जब उन्हें यह मालूम चलता है कि अफसर छुट्टी पर हैं या जयपुर गए हुए हैं, तो निराश होकर लौट जाते हैं।