- Hindi News
- औद्योगिक विकास का आधार बनेगा इंडस्ट्रियल फेयर : जोगाराम पटेल
औद्योगिक विकास का आधार बनेगा इंडस्ट्रियल फेयर : जोगाराम पटेल
जोधपुर| इंडियाइंडस्ट्रियल फेयर 2014 का भूमि पूजन मंगलवार को सुबह 10 बजे रावण का चबूतरा मैदान में संपन्न हुआ। लूणी विधायक जोगाराम पटेल, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम ओझा लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बतौर मुख्य अतिथि पं. महेंद्र दवे के सान्निध्य में यज्ञ में आहुतियां देकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि यह इंडस्ट्रियल फेयर औद्योगिक विकास का फेयर होगा। ओझा ने कहा कि इस फेयर से देश में लघु उद्योगों के महत्व एवं आवश्यकता का प्रतिपादन होगा। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, नगर निगम के सीईओ हरिसिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आशाराम धूत, उपेंद्र भंसाली, मेघराज लोहिया, बीरबल विश्नोई, सांवरमल मित्तल, पारसमल जैन, देवेन्द्र डागा, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।