रेलवे में एफडीआई की तैयारी, कमेटी बनाई
भास्कर न्यूज. जोधपुर| रेलवेमें एफडीआई लाने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे कर्मचारियों के फैडरेशनों के विरोध के बीच रेलवे बोर्ड ने छह सदस्यों की कार्यकारी निदेशक कमेटी बनाई है जो तीन सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। रेलवे बोर्ड उप सचिव जेएमएस रावत की ओर से जारी निर्देश में कार्यकारी निदेशक ट्रैफिक (पीपीपी), सिविल (इंफ्रा), फाइनेंस (पीपीपी), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोजेक्ट), सिग्नल (डवलपमेंट) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (डवलपमेंट) को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे एफडीआई के लिए संभावित क्षेत्र प्रोजेक्ट चिह्नित करने के साथ एफडीआई लागू करने के मुख्य बिंदुओं का मसौदा तैयार कर बोर्ड को सौंपेंगे।