पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर टीम जिम्नास्टिक में चैंपियन

जोधपुर टीम जिम्नास्टिक में चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूली जिम्नास्टिक में विजेता रही जोधपुर की टीम(इनसेट) मनोज यादव।

खेल संवाददाता | जोधपुर

मेजबानजोधपुर ने राज्य स्तरीय स्कूली जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 17 और 19 वर्ष छात्र वर्ग में टीम खिताब जीत लिए। छात्रा वर्ग में नागौर की टीम ने चैंपियनशिप जीती।

राजमहल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु छात्र वर्ग में अजमेर नागौर दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में नागौर ने दूसरा सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष आयु छात्रा वर्ग में नागौर ने टीम चैम्पियनशिप जीती तथा उदयपुर द्वितीय और अजमेर टीम तृतीय स्थान पर रही। 19 वर्ष आयु वर्ग में नागौर की छात्राओं की टीम अव्वल रही तथा सत्र पर्यन्त प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर ने दूसरा अजमेर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत मुकाबलों में 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र में भरतपुर के मनोज यादव प्रथम रहे जबकि उदयपुर के गौरव सिंह चौहान ने द्वितीय और जोधपुर के दिव्याशुं लवानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में नागौर की प्रियंका कड़वासरा ने पहला, निमिता चौधरी ने दूसरा और अजमेर की रीतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में छात्र जोधपुर के महेन्द्र सिंह पहले, भीलवाड़ा के प्रतीक व्यास ने दूसरा और नागौर के हरिराम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में नागौर की सीमा चौधरी पहले, रेशमा सिंह दूसरे उदयपुर की नेहा कुमावत तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा ने पारितोषिक वितरण किया। लायंस क्लब जोधपुर मरूधरा के अध्यक्ष राकेश बंसल ने अध्यक्षता की। लायंस क्लब इंटरनेशनल के नरेन्द्र कच्छवाहा विशिष्ट अतिथि थे। श्रीमती मंजूलता बोहरा ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्रवण सिंह नरेश सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।

खेल संवाददाता | जोधपुर

मेजबानजोधपुर ने राज्य स्तरीय स्कूली जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 17 और 19 वर्ष छात्र वर्ग में टीम खिताब जीत लिए। छात्रा वर्ग में नागौर की टीम ने चैंपियनशिप जीती।

राजमहल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु छात्र वर्ग में अजमेर नागौर दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में नागौर ने दूसरा सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर ने तीसरा स्थान हासिल किया।