- Hindi News
- जोधपुर लूनी पैसेंजर ट्रेनें एक सप्ताह के लिए आंशिक रद्द
जोधपुर-लूनी पैसेंजर ट्रेनें एक सप्ताह के लिए आंशिक रद्द
जोधपुर | जोधपुर-लूनीरेलखंड पर दोहरीकरण के चलते दोनों स्टेशन के मध्य चलने वाली दस पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 18 से 24 सितंबर के बीच आंशिक रद्द रहेगा। रेलवे के पीआरआे गोपाल शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 54818/54817 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54821/54822 जोधपुर-भीलड़ी-जोधपुर पैसेंजर का संचालन 18 से 24 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 54816 बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54831 जोधपुर-भीलड़ी पैसेंजर का संचालन 19 से 24 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 54815/54814/54813 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर का संचालन 20 से 24 सितंबर तक जोधपुर और लूनी के बीच निरस्त रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनें लूनी स्टेशन से ही शुरू होंगी और यहां तक ही चलेंगी।