पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 53.94 लाख दावों काे निपटाया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 53.94 लाख दावों काे निपटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 53.94 लाख दावों काे निपटाया

भास्कर न्यूज | जोधपुर

केंद्रीयभविष्य निधि आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की अगस्त माह के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कभनिसं ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान 53.94 लाख दावों का निपटान किया है। इन दावों में से 68 प्रतिशत दावों का निपटान दस दिनों में किया गया। 14.45 करोड़ वार्षिक खातों को दिए गए समय से काफी पहले अद्यतन कर दिया गया, जिससे संचयी योग 96 प्रतिशत हो गया। उन्होंने केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर केंद्रीय न्यासी बोर्ड के अन्य सदस्यों का ब्याज दर 8.75 प्रतिशत बनाए रखने तथा निर्माण उद्योग ठेके पर रोजगार में लगे कर्मचारियों की कवरेज के लिए उप समितियों का गठन करने पर आभार जताया।