- Hindi News
- निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले होगी 527 सफाई कर्मचारियों की भर्ती
निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले होगी 527 सफाई कर्मचारियों की भर्ती
निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले होगी 527 सफाई कर्मचारियों की भर्ती
सीईआेसफाई कर्मचारी नेताआें के बीच समझौता, आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित
भास्करन्यूज | जोधपुर
सफाईकर्मचारियों की भर्ती को लेकर नगर निगम सफाई मजदूर कांग्रेस के बीच समझौता हो गया है। सीईआे हरिसिंह राठौड़ ने निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले शेष 527 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का आश्वासन दिया है। इसके लिए आयुक्त विजयपाल सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई है।
कमेटी प्राप्त आवेदनों की जांच कर सात दिनों में अपनी रिपोर्ट सीईआे को देगी। इसके बाद लॉटरी से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इस समझौते के बाद सफाई कर्मचारियों का आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदास सर्वटे शहर अध्यक्ष राजन बारासा की अगुवाई में सीईआे ने पांच सूत्री मांग पर लिखित समझौता किया। सीईआे ने चेताया कि सफाई ठेका में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
10माह से अटकी राशि का भुगतान भी होगा
मृतकसेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, वर्दी भत्ता, समर्पित अवकाश, जीपीएफ का भुगतान पिछले दस माह से अटका हुआ है। बारासा का कहना था कि इस पेटे करीब 8 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। यह राशि कर्मचारियों के वेतन से तो काटी गई, लेकिन बैंक में जमा नहीं करवाई गई। इसके अलावा दीपावली पर डीए, बोनस एरियर की राशि भी होगी। इस पर सीईआे ने वर्दी समर्पित अवकाश का भुगतान मंगलवार से ही जोन वाइज खातों में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।