- Hindi News
- निगम सीईओ राठौड़ बीमार, तीन दिन की छुट्टी पर गए
निगम सीईओ राठौड़ बीमार, तीन दिन की छुट्टी पर गए
सरदारपुरा आयुक्त तीन दिन से जयपुर में, सूरसागर आयुक्त ने मेडिकल अवकाश पर होने के कारण नहीं संभाला कार्यभार, अफसर नहीं मिलने से निराश लौट रहे फरियादी
जोधपुर| नगरनिगम सीईआे हरिसिंह राठौड़ मंगलवार को अचानक अस्वस्थ होकर दोपहर बाद अवकाश पर चले गए। वे अब शुक्रवार तक अवकाश पर रहेंगे। इधर, सरदारपुरा कमिश्नर विनयपाल सिंह विधानसभा सत्र के दौरान पिछले तीन दिन से जयपुर में ही है। वहीं राजस्व अधिकारी अनिता पहाड़िया पिछले पांच दिनों से मेडिकल अवकाश है। सीईआे ने एक सितंबर को ही आयुक्तों का नए सिरे से कार्य विभाजन करते हुए पहाड़िया को सूरसागर आयुक्त का पदभार सौंपा था, मगर अवकाश पर होने के कारण वे सूरसागर आयुक्त का कामकाज नहीं संभाल सकी। निगम में अफसरों की कमी के चलते शहर आयुक्त का काम देख रहे एक्सईएन सुखराम चौधरी आैर आयुक्त विकास का काम देख रहे वरिष्ठ लेखाधिकारी दिलीप गुप्ता ही नजर रहे हैं। ऐसे में कभी उन्हें कलेक्टर की बैठक या न्यायालय में पेश होना पड़ता है, तो निगम में एक भी आयुक्त सीट पर नजर नहीं आते। यह स्थिति काम की आस लेकर पहुंचे फरियादियों के लिए काफी पीड़ादायक होती है।
सीटपर नहीं मिलते अफसर, चक्कर काटने पर मजबूर फरियादी: निगममें लंबे समय से अफसरों का टोटा होने से फरियादी परेशान है। कई फरियादी लंबित पत्रावली के निस्तारण की गुहार लेकर सुबह से शाम तक एक कमरे से दूसरे कमरे में चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन अफसरों के सीट पर नहीं होने से फरियादियों को निराश ही लौटना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक करीब 100 फरियादी सीईआे सहित अन्य अफसरों से मिलने इस आस में निगम मुख्यालय आते है कि उनकी लंबित पत्रावली का निस्तारण हो जाएगा, लेकिन यहां आकर जब उन्हें यह मालूम चलता है कि अफसर छुट्टी पर हैं या जयपुर गए हुए हैं, तो निराश होकर लौट जाते हैं।
विवाहजन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग : आयुक्तोंका टोटा होने के चलते लीज डीड, लैंड यूज चेंज, भवन निर्माण के स्वीकृत नक्शे आैर पट्टे के लिए तो जूझना पड़ ही रहा है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के लिए भी यहां आने वाले लोगों को भटकना पड़ता हैं। आयुक्तों की अनुपस्थिति में हेल्थ अफसर या राजस्व अधिकारी से हस्ताक्षर करवाने के लिए सिफारिश करवानी पड़ती है। कई बार तो इन अफसरों के इनकार करने से ल